पुलिस ने पुष्टि की है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी का शव बुधवार शाम को बठिंडा के भुच्चो स्थित आदेश अस्पताल में खड़ी कार में मिला। अपने ऑनलाइन व्यक्तित्व ‘कमल कौर भाभी’ से मशहूर कंचन का इंस्टाग्राम पर सत्यापित अकाउंट है, जिसके 3.83 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कंचन की कुछ महीने पहले विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आलोचना की थी। पुलिस अधीक्षक (शहर) नरिंदर सिंह ने गुरुवार को पुष्टि की कि मृतक लुधियाना के लछमन कॉलोनी की 30 वर्षीय निवासी थी। उन्होंने…
Author: Lead Punjab News
पंजाब मे मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. मध्य प्रदेश पुलिस ने जालंधर में 2 बड़े हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी भी पुलिस ने भेष बदलकर की है. SHO का रिक्शा चालक और एक अन्य कर्मचारी गन्ना विक्रेता बनकर आरोपियों को पकड़ते हैं. जाल बिछाकर आरोपियों को फंसाया जाता है. इन पुलिस कर्मियों की खूब तारीफ हो रही है. अगर पुलिस कर्मी नैतिकता के आधार पर ऐसा काम करें तो असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लग सकती है. ये हथियार तस्कर जालंधर में रह रहे थे और पुलिस की नाक के नीचे थे और…
पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के एक फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे और करीब दो महीने से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 68 वर्षीय गुरपंथ मान मूल रूप से पंजाब के गिदड़बाहा के रहने वाले थे। वह कस्बे की मंडी में कमीशन एजेंट का काम करते थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को चंडीगढ़ में किया जाएगा। परिवार और चाहने वालों में उनके निधन से शोक की लहर है।
पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल चलाता है। उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है। वहीं जासूसी के लिए गिरफ्तार हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी उसके घनिष्ठ संपर्क हैं। जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय…
