Author: leadpunjabnews@gmail.com

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले दो शूटरों का हरियाणा के कैथल में पुलिस से एनकाउंटर हुआ। बाइक पर हेलमेट पहनकर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें चरणप्रीत को 8 गोलियां लगीं और मौके पर ही मौत हो गई थी। मुठभेड़ में घायल आरोपियों की पहचान पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) और सुमित उर्फ प्रीतम शाह (नवांशहर) के रूप में हुई है। दोनों लकी पटियाला गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और फिलहाल पुलिस कस्टडी में उनका इलाज चल रहा है। जांच में यह भी…

Read More

अमृतसर: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) अमृतसर की क्षेत्रीय इकाई ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा तस्करी के एक और बड़े मामले का भंडाफोड़ किया।  खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से उतरे एक यात्री को रोका गया। जांच के दौरान उसके सामान से 41,400 अमेरिकी डॉलर (करीब 35.40 लाख रुपए) की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यात्री ने यह डॉलर तस्करी के इरादे से छिपाकर भारत लाया था। जब अधिकारियों ने उसके सामान की गहन तलाशी ली, तो उसमें विशेष रूप से छिपाकर…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें सैकड़ों आतंकी मारे गए थे. इस हमले में भारत ने स्‍वदेश में बने मिसाइल BrahMos का इस्‍तेमाल किया था. कानपुर की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ब्रम्‍होस मिसाइल की तारीफ की. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से डिफेंस सेक्‍टर में बड़ा एक्‍सपोर्टर बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है. इस बीच, हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहा हैं, जिसका कनेक्‍शन BrahMos मिसाइल से है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस कंपनी के शेयर ने…

Read More

भारत और पाकिस्तान के युद्ध विराम समझौते पर पहुंचने के कुछ सप्ताह बाद, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कहा है कि इस्लामाबाद दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारतीय आधिपत्य को कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा, क्योंकि यह सीधे तौर पर देश के 240 मिलियन नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, आसिम मुनीर ने ये टिप्पणियां विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रधानाचार्यों, वरिष्ठ शिक्षकों और शिक्षाविदों के साथ चर्चा के दौरान…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित उसके आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की थी। आतंकियों पर हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने इसके बाद जम्मू-कश्मीर में एलओसी और सीमा पर भारतीय नागरिकों ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए थे जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी। पाकिस्तान के इस हमले में पुंछ में स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे को भी निशाना बनाया था। पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारे पर किए गए इस कायराना हमले में 4 सिखों की मौत हो गई थी। अब शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

Read More

कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज देने की मांग की है। राहुल गांधी ने किया था पुंछ का दौरा पिछले शनिवार को राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा किया था और प्रभावित लोगों के साथ समय बिताया था। इनमें वे परिवार भी शामिल थे जिन्होंने 7 मई से 10 मई के बीच सीमा पार से हुए हमलों में अपने सदस्यों को…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों की यात्रा पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच मिशन पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद इस समय इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में इंडोनेशियाई थिंक टैंक और शिक्षाविदों के सदस्यों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने से जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की लंबे समय से चली आ रही समस्या खत्म हो गई है। ‘एक बड़ी समस्या का अंत हुआ’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि…

Read More

जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कल 31 मई को रात 9:30 बजे से 10:00 बजे तक जालंधर में ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान तैयारियों की जांच करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक अभ्यास है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ब्लैकआउट से पहले सायरन बजाया जाएगा और इस दौरान नगर निगम शहर की स्ट्रीट लाइटें भी बंद रखेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने…

Read More

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ लगातार थिएटर्स में ऐसी भीड़ जुटा रही है जिसकी उम्मीद फिल्म रिलीज होने से पहले किसी को भी नहीं थी. साइंस फिक्शन के साथ रोमांटिक-कॉमेडी का अनोखा कॉम्बिनेशन लेकर आई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस भी कम अनोखी नहीं है. विवादों के बाद थिएटर्स तक पहुंची इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस फेवरेट नहीं माना जा रहा था. लेकिन ‘भूल चूक माफ’ ने पहले ही दिन से ऐसा कलेक्शन करना शुरू कर दिया कि सब सरप्राइज हो गए. पहले वीकेंड तो इस फिल्म ने दमदार कमाई की ही, अब वर्किंग…

Read More

पंजाब: आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए बटाला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इंटरपोल से पांच कुख्यात गैंगस्टरों, जिनमें बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी हैप्पी पासियां का नाम प्रमुख है, के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस हासिल किया है। आरोप है कि ये गैंगस्टर विदेशों में बैठकर बटाला और आसपास के इलाकों में अपने साथियों को आतंक और अराजकता फैलाने का निर्देश दे रहे थे। हाल ही में हुए बम धमाकों में हैप्पी पासियां का नाम बार-बार सामने आया, और वह सोशल मीडिया पर धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट भी कर रहा था। बढ़ते खतरे…

Read More