Close Menu
indianews27.comindianews27.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Bollywood
  • Health
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
indianews27.comindianews27.com
Facebook
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Bollywood
  • Health
  • World
indianews27.comindianews27.com
Home»Politics»जिस गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने किया था हमला, वहां पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मत्था भी टेका
Politics

जिस गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने किया था हमला, वहां पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मत्था भी टेका

Home Minister Amit Shah reached the Gurudwara which was attacked by Pakistan
India News 27By India News 27May 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook WhatsApp Copy Link
Home Minister Amit Shah reached the Gurudwara which was attacked by Pakistan
Home Minister Amit Shah reached the Gurudwara which was attacked by Pakistan

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित उसके आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की थी। आतंकियों पर हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने इसके बाद जम्मू-कश्मीर में एलओसी और सीमा पर भारतीय नागरिकों ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए थे जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी।

पाकिस्तान के इस हमले में पुंछ में स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे को भी निशाना बनाया था। पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारे पर किए गए इस कायराना हमले में 4 सिखों की मौत हो गई थी। अब शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा किया है और सिंह सभा गुरुद्वारे जाकर वहां मत्था भी टेका है।

अमित शाह ने गुरुद्वारे और मंदिर का दौरा किया

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुंछ में सिंह सभा गुरुद्वारा का दौरा किया और वहां मत्था टेका। ये गुरुद्वारा पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलीबारी से प्रभावित हुआ था। इसके बाद अमित शाह ने पुंछ में गीता भवन मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की तथा पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से गोलीबारी के कारण मंदिर को हुए नुकसान का निरीक्षण भी किया।

पुंछ के लोगों से क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुंछ में उन्होंने गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने निर्दोष लोगों पर हमला किया। हमारे धार्मिक स्थानों पर हमला किया। इस कारण हमारे नागरिक हताहत हुए। अमित शाह ने कहा कि हम भारत के नागरिकों, सेना या भारत की सीमा पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं करेंगे। अमित शाह ने पुंछ के लोगों से कहा कि आपके परिवार की जो क्षति हुई है, इसमें आपके साथ पूरा देश चट्टान की तरह खड़ा है।

Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
Share. Facebook WhatsApp Email Copy Link
Previous Articleराहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य इलाकों को…
Next Article ‘सिंधु जल संधि हमारे लिए लक्ष्मण रेखा, भारत के आगे पाकिस्तान कभी नहीं झुकेगा…’ आसिम मुनीर के जहरीले बोल
India News 27
  • Website

Related Posts

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल को मिली जिम्मेदारी

April 2, 2026

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य इलाकों को…

May 30, 2025

आर्टिकल 370 पर कांग्रेस नेता ने की मोदी सरकार की तारीफ, बोले- ‘जम्मू कश्मीर में बड़ी समस्या का अंत हुआ’

May 30, 2025

लुधियाना उपचुनाव: अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान आज करेंगे मेगा रोड शो

May 30, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Recent Posts

  • सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता सशक्तिकरण आयोग के पंजाब चेयरमैन बने विरसा सिंह हंस
  • केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan से भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा की विशेष मुलाकात, वाल्मीकि समाज संबंधी शब्दों में संशोधन की उठाई मांग
  • जालंधर कैंट में भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा हुआ मजबूत, परमिंदर भट्टी ने थामा मोर्चे का दामन
  • जालंधर कैंट में भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा हुआ मजबूत, गढ़ा से मनप्रीत ने थामा मोर्चे का दामन
  • भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा जालंधर कैंट हल्के में और हुआ मजबूत

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Bollywood
  • India
  • Jalandhar
  • Politics
  • Punjab
  • Uncategorized

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Bollywood
  • India
  • Jalandhar
  • Politics
  • Punjab
  • Uncategorized
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 INDIA NEWS 27. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.