जालंधर: भारतीय मूलवासी मुक्ति मोर्चा को जालंधर सेंट्रल हलके में उस समय और मजबूती मिली, जब सुखवर्ष नैयर ने आज मोर्चे की सदस्यता ग्रहण की।
यह ज्वाइनिंग जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज अमित सबरवाल और जालंधर वेस्ट हलके के इंचार्ज अमन गिल के नेतृत्व में हुई। मोर्चे में शामिल होने के बाद सुखवर्ष नैयर को जालंधर मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की मोर्चे के साथ बढ़ती भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त मीडिया इंचार्ज सुखवर्ष नैयर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

