जालंधर: भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के AH कमेटी के चेयरमैन एस.के. कल्याण का जन्मदिन प्राचीन भगवान वाल्मीकि जी मंदिर अली मोहल्ला में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, धार्मिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में शहर के मेयर विनीत धीर तथा भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के मुख्य संचालक अनिल हंस विशेष रूप से पहुंचे और एस.के. कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा समाज की एकता, भाईचारे और जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने एस.के. कल्याण को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

