सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता सशक्तिकरण आयोग के पंजाब चेयरमैन बने विरसा सिंह हंस सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य कर रहे सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता सशक्तिकरण आयोग द्वारा विरसा सिंह हंस को पंजाब राज्य का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विरसा सिंह हंस ने बताया कि राष्ट्रीय चेयरमैन चौधरी इरफान के दिशा-निर्देशों के अनुसार मुख्य सचिव पवन यादव द्वारा उन्हें पंजाब राज्य के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। विरसा सिंह हंस ने कहा कि वे पंजाब चेयरमैन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा अन्य वर्गों के लोगों तक केंद्र और पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं को पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में महिलाओं के शोषण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

