Punjab DM suicide case: FIR against former minister Laljit Bhullar and three others
पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और PA दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 3(5) के तहत रणजीत एवेन्यू थाने में रंधावा की पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुई। बताया जा रहा है कि रंधावा ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। एक वायरल वीडियो में उन्होंने मंत्री पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।
मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के कहने पर भुल्लर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, भुल्लर ने आरोपों को निराधार बताया है और सरकार ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

