गुरदासपुर: भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा (BM3) की ओर से आज जिला गुरदासपुर के गांव संधवां कलां में पंजाब के वाइस चेयरमैन एवं पूर्व सरपंच सरदार वसन सिंह जी के निवास स्थान पर 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के मुख्य संचालक श्री अनिल हंस जी विशेष रूप से पहुंचे। बैठक के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की गतिविधियों, जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा लोगों के साथ सीधा संपर्क बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष श्री महिंदर सिंह (अनोकोट), लीगल सेल के पंजाब अध्यक्ष करण खुल्लर तथा जिला गुरदासपुर के अध्यक्ष परमजीत सिंह अनोकोट सहित मोर्चे के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में BM3 की ओर से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करते हुए लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को और तेज करने पर भी जोर दिया गया।

