आज भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के मुख्य संचालक श्री अनिल हंस जी ने केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan से विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर मोर्चा के लीगल सेल के पंजाब प्रधान एडवोकेट करण खुल्लर जी, पंजाब यूथ विंग के प्रधान शुभम जी तथा मीडिया इंचार्ज पंजाब अमन गिल जी भी मौजूद रहे।
इस बैठक के दौरान देशभर में होने जा रही जनगणना में जातियों की सूची में वाल्मीकि भाईचारे के लिए प्रयुक्त किए गए शब्दों में संशोधन की मांग उठाई गई। इसके साथ ही दलित समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

