जालंधर, जालंधर कैंट हलके में भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा लगातार अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। इसी कड़ी में नग़ल क्षेत्र से परमिंदर भट्टी ने भारतीय मूलनिवासी मोर्चा को ज्वाइन कर संगठन को और मजबूती प्रदान की है।
परमिंदर के मोर्चे में शामिल होने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से जालंधर कैंट क्षेत्र में संगठन का जनाधार और बढ़ेगा।
भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग संगठन से जुड़ रहे हैं, जिससे आने वाले समय में मोर्चा और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

