Close Menu
indianews27.comindianews27.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Bollywood
  • Health
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
indianews27.comindianews27.com
Facebook
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Bollywood
  • Health
  • World
indianews27.comindianews27.com
Home»Jalandhar»जालंधर में कल होगा ब्लैकआउट, प्रशासन ने की नागरिकों से सहयोग की अपील
Jalandhar

जालंधर में कल होगा ब्लैकआउट, प्रशासन ने की नागरिकों से सहयोग की अपील

There will be a blackout in Jalandhar tomorrow, the administration appealed to the citizens for cooperation
leadpunjabnews@gmail.comBy leadpunjabnews@gmail.comMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook WhatsApp Copy Link

जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कल 31 मई को रात 9:30 बजे से 10:00 बजे तक जालंधर में ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान तैयारियों की जांच करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक अभ्यास है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि ब्लैकआउट से पहले सायरन बजाया जाएगा और इस दौरान नगर निगम शहर की स्ट्रीट लाइटें भी बंद रखेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों की बाहरी लाइटें, इनवर्टर या जनरेटर भी बंद रखें।

उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न निकलें, और यदि किसी कारणवश निकलना जरूरी हो, तो वाहन सड़क के किनारे लगाकर उसकी लाइट बंद कर दें।

इससे पहले, 31 मई की शाम 6 बजे जवाहर पार्क के पास कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियां भाग लेंगी। इस अभ्यास में खाद्यान्न आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

डॉ. अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की कि वे ब्लैकआउट अभ्यास में प्रशासन को सहयोग दें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए जिला कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर संपर्क किया जा सकता है।

blackout jalandhar jalandhar news latest news jalandhar
Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
Share. Facebook WhatsApp Email Copy Link
Previous Article‘भूल चूक माफ’ वर्किंग डेज में भी कर रही दमदार कमाई, 6 दिन में कर डाला इतना कलेक्शन
Next Article आर्टिकल 370 पर कांग्रेस नेता ने की मोदी सरकार की तारीफ, बोले- ‘जम्मू कश्मीर में बड़ी समस्या का अंत हुआ’
leadpunjabnews@gmail.com
  • Website

Related Posts

भ्रष्टाचार मामले में विधायक रमन अरोड़ा को 4 दिन का और रिमांड, विजिलेंस ने मांगे थे 10 दिन

May 30, 2025

रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज लौटाया, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप

May 30, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Recent Posts

  • चंडीगढ़ में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले शूटरों का AGTF ने हरियाणा में किया एनकाउंटर
  • पंजाब में कार में मृत पाई गई इन्फ्लुएंसर कमल कौर, पुलिस को हत्या का संदेह
  • M.P पुलिस की पंजाब में बड़ी कार्रवाई, फिल्मी स्टाइल में पकड़े गए 2 बड़े हथियार तस्कर
  • गायक गुरदास मान के छोटे भाई का निधन, कल चंडीगढ़ में अंतिम संस्कार
  • पंजाब से यूट्यूबर गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी, ज्योति मल्होत्रा और दानिश के साथ संबंध

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • March 2026
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Bollywood
  • India
  • Jalandhar
  • Politics
  • Punjab
  • Uncategorized

Archives

  • March 2026
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Bollywood
  • India
  • Jalandhar
  • Politics
  • Punjab
  • Uncategorized
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 INDIA NEWS 27. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.