नई दिल्ली। सोशल जस्टिस एंड वूमेन एम्पावरमेंट कमीशन ने शुभम चौहान को नेशनल डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
शुभम चौहान ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के वंचित, पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों की रक्षा करते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करना रहेगा।
कमीशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शुभम चौहान के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को नई गति प्राप्त होगी। शुभम चौहान की नियुक्ति पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

