भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा को उस समय और मजबूती मिली जब खोजेवाल में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के जनम दिवस को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी धर्मवीर पवार ने अपने साथियों सहित मोर्चा ज्वाइन किया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के मुख्य संचालक अनिल हंस ने धर्मवीर पवार की समाज के प्रति सेवाओं और सक्रियता को देखते हुए उन्हें पंजाब का जनरल सचिव (General Secretary) नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर…
Author: India News 27
जालंधर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। डॉ. हिमांशु अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह वरजीत वालिया को नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार ने आज कई जिलों में DC स्तर पर फेरबदल करते हुए यह निर्णय लिया है। नई नियुक्ति के तहत वरजीत वालिया अब जालंधर की कमान संभालेंगे, जबकि डॉ. हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है, जहां वे वरजीत वालिया की जगह कार्यभार संभालेंगे।
नूरपुर जट्टां में Dr. B. R. Ambedkar की मूर्ति के साथ हुई बेअदबी की घटना को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के पंजाब प्रधान Mohinder Singh और मोर्चे के सदस्यों ने SSP बटाला को मांगपत्र सौंपा। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक मूर्ति की बेअदबी नहीं, बल्कि दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मांगपत्र के माध्यम से मोर्चा ने आरोपियों…
आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। पार्टी ने राज्य सभा सचिवालय को इस संदर्भ में एक पत्र भेजा। वहीं अब अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से उपनेता होंगे। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपकर सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उप-नेता नियुक्त करने का आग्रह किया है। कारणों पर सस्पेंस बरकरार हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह अब तक स्पष्ट नहीं की गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम पार्टी…
जालंधर : नूरपुर जट्टां में Dr. B. R. Ambedkar की मूर्ति के साथ हुई बेअदबी की घटना को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। इस मामले में भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने कड़ा रुख अपनाते हुए जालंधर में पुलिस प्रशासन को मांगपत्र सौंपा। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जालंधर (DCP) Headquarter परमिंदर सिंह हीर और SSP जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क को ज्ञापन देते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव फैलाने और दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की…
Punjab DM suicide case: FIR against former minister Laljit Bhullar and three others पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और PA दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 3(5) के तहत रणजीत एवेन्यू थाने में रंधावा की पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुई। बताया जा रहा है कि रंधावा ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। एक वायरल…
जालंधर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने भार्गव कैंप इलाके में “कासो ऑपरेशन” चलाया। इस दौरान पुलिस ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किए। ऑपरेशन की कमान एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी विजय कवर पाल ने संभाली, जबकि अलग-अलग थानों की टीमों ने पूरे इलाके को घेरकर चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि यह अभियान ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार जारी रहेगा। वहीं, नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को लेकर पुलिस का…
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने जोगा फोल्डीवाल और सोनू खत्री गैंग के दो सदस्यों हरप्रीत उर्फ हैप्पी और साजन गिल को डीएवी फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शहर में किसी वारदात की फिराक में थे। साजन गिल पहले फगवाड़ा में फायरिंग मामले में भी शामिल रहा है। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर हथियारों के स्रोत और गैंग कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले दो शूटरों का हरियाणा के कैथल में पुलिस से एनकाउंटर हुआ। बाइक पर हेलमेट पहनकर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें चरणप्रीत को 8 गोलियां लगीं और मौके पर ही मौत हो गई थी। मुठभेड़ में घायल आरोपियों की पहचान पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) और सुमित उर्फ प्रीतम शाह (नवांशहर) के रूप में हुई है। दोनों लकी पटियाला गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं और फिलहाल पुलिस कस्टडी में उनका इलाज चल रहा है। जांच में यह भी…
पुलिस ने पुष्टि की है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी का शव बुधवार शाम को बठिंडा के भुच्चो स्थित आदेश अस्पताल में खड़ी कार में मिला। अपने ऑनलाइन व्यक्तित्व ‘कमल कौर भाभी’ से मशहूर कंचन का इंस्टाग्राम पर सत्यापित अकाउंट है, जिसके 3.83 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कंचन की कुछ महीने पहले विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए आलोचना की थी। पुलिस अधीक्षक (शहर) नरिंदर सिंह ने गुरुवार को पुष्टि की कि मृतक लुधियाना के लछमन कॉलोनी की 30 वर्षीय निवासी थी। उन्होंने…
