जालंधर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। डॉ. हिमांशु अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह वरजीत वालिया को नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
पंजाब सरकार ने आज कई जिलों में DC स्तर पर फेरबदल करते हुए यह निर्णय लिया है। नई नियुक्ति के तहत वरजीत वालिया अब जालंधर की कमान संभालेंगे, जबकि डॉ. हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है, जहां वे वरजीत वालिया की जगह कार्यभार संभालेंगे।

