नकोदर: भारतीय मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा को नकोदर हल्के में उस समय और मजबूती मिली, जब गांव बजूहा खुर्द से प्रेम पाल और जसवीर सिंह ने मोर्चा जॉइन किया। दोनों नेताओं के साथ कई स्थानीय समर्थकों ने भी संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया।
यह जॉइनिंग सोनू मोमन की अगुवाई में करवायी गई। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन की विचारधारा और सामाजिक मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

